प्रशिक्षण
1992 में स्थापित शासकीय लेखा और वित्त संस्थान को लोक नीति, वित्त, लेखा परीक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में इसकी उत्कृष्टता द्वारा परिभाषित किया जाता है। इसके कार्यक्रमों की ओर न केवल केंद्रीय सरकार से बल्कि राज्य सरकारों और संघ राज्य क्षेत्रों, सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों और बैंकों के पेशेवर आकर्षित होते हैं। इसका मुख्य परिसर प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ संघ राज्य क्षेत्र दिल्ली के बीचोंबीच स्थित है। इसके तीन क्षेत्रीय केंद्र मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हैं जो मल्टीमीडिया व्याख्यान थियेटर और कंप्यूटिंग और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से लैस हैं। इसका शिक्षण स्टाफ दृढ़ शिक्षण विश्लेषण के साथ अग्रणी अभ्यास सम्मिश्रित अनुभवी पेशेवरों की प्रतिबद्ध टीम से लिया जाता है। इसने पाठय़क्रम विकास, शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण पर संयुक्त रूप से शुरूआत के लिए उत्कृष्ट संस्थानों के साथ साझेदारी भी की है।
इनगैफ प्रतिवर्ष भारतीय सिविल लेखा सेवा में प्रबंधन के वरिष्ठ और मध्य स्तर के लिए और अन्य इच्छुक केंद्रीय संगठनों, स्वायत्त निकायों, बैंक संस्थाओं, राज्य सरकारों और संघ राज्य क्षेत्रों के लिए 300 सघन पेशेवर कार्यक्रम आयोजित करता है। इनगैफ मध्य और वरिष्ठ प्रबंधन स्तरों पर पेशेवर कौशल उन्नयन के साथ-साथ प्रवेश ऐार शुरूआत स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन करता है जिसमें प्रतिवर्ष 5000 प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं।
इनगैफ सार्क क्षेत्र के देशों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, आंतरिक लेखा परीक्षा और लोक वित्त प्रबंधन के भिन्न-भिन्न पहलुओं पर नियमित अनुकूल कार्यक्रमों का आयोजन करता है। यह विचारों के आदान प्रदान द्वारा एजीएओए देशों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रबंधन बदलाव में शामिल मुÿाò के रणनीतिक सूझबूझ सहित बेहतर प्रयोग से सम्मिश्रित अध्ययन कार्यक्रमों के आयोजन करने में अति सक्रिय रहा है। इनगैफ भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग और अप्रीका संघ के लिए विशेष राष्ट पमंडल सहायता के सदस्य देशों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित करता है। इसका वर्तमान विश्व पदचिह्न पूर्व यूरोपीयन, अप्रीकन, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरीकन और एशियन क्षेत्रों में 100 देशों से अधिक में फैला है।
एशिया शासकीय लेखा संगठन संस्था की स्थापना फरवरी 2004 में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और अच्छा प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए शासकीय लेखा और वित्त क्षेत्रों में इसके सदस्यों में पेशेवर सूझबूझ और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। वित्तीय महानियंत्रक, नेपाल एजीएओए का वर्तमान अध्यक्ष और श्रीलंका कोषपाल है। इनगैफ नवंबर 2007 से एजीएओए का सचिवालय है। इनगैफ को इस क्षेत्र का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा दिया गया था और एजीएओए देशों के लिए क्षेत्रीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के रूप में नामित किया गया था।
# और विवरण के लिए www.ingaf.in (इनगैफ वेबसाइट) देखें।
|